नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- राजस्थान की सियासत में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से गढ़ने जा रही है। हाल ही में हुई प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक में ऐसे प्रस्ताव सामने आए हैं, जो आने वाले चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकते हैं। बैठक में 4 नए संगठनात्मक जिले बनाने और 3 जिलों के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि, इन फैसलों पर अंतिम मुहर अभी लगनी बाकी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रस्ताव आगामी कार्यसमिति बैठक में रखा जाएगा। जब तक इसे मंजूरी नहीं मिलती, तब तक इन प्रस्तावित जिलों में कार्यवाहक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। सवाल यह उठता है कि आखिर भाजपा को इस बड़े बदला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.