नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Rajasthan weather: राजस्थान में मौसम ने अचानक रुख बदला और पूरे राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तेज झमाझम बारिश के कारण लोग अचानक ही घरों में दुबक गए। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस बार का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राज्य के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय रहा और इसका असर 8 अप्रैल को भी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से एक हफ्ते तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप लौटेगी।जयपुर में तेज बारिश और तापमान में गिरावट मंगलवार की रात राजधानी जयपुर में करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर की सड़कों पर जलजमाव के दृश्य देखने को मिले। लगातार बरसात के चलते तापमान में करीब 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही लोग हल्की ठंडक और उमस के बीच अपने घरों से निकलते हुए नजर आए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.