हापुड़, मई 18 -- राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जनपद की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बेटियों ने पांच स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया है।कोच सौरभ तोमर ने बताया कि डबल्स मुकाबले में उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी निधि शिशोदिया एवं गायत्री शाह की जोड़ी ने पहले गुजरात को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उसके बाद हिमाचल प्रदेश को 7 अंकों से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओपन सिंगल वर्ग में उत्तर प्रदेश की ज्योति कुमारी ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों को हराते हुए 9 अंकों से शानदार जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मिली कुमारी ने फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को 21-17 के स्कोर से हराकर 4 अंकों से विजय प्राप्त की। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पेंटाथलॉन में ज...