जयपुर, दिसम्बर 9 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 44 जिलों में जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां हाल ही में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के बाद संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी के जनाधार को जिलों में विस्तार देने के उद्देश्य से की गई हैं। खास बात यह है कि इन नियुक्तियों में कई ऐसे नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें इस बार प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर रखा गया था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह फैसला अंदरूनी संतुलन साधने और पुराने नेतृत्व के अनुभव का लाभ उठाने की रणनीति के तहत लिया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर किए गए निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रभुलाल सैनी को भाजपा ने जयपुर शहर का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। सैनी संगठन के अनुभवी ने...