राजस्थान में बारिश पर ब्रेक, 7 जिलों में आज भी चेतावनी; झालावाड़ में स्कूल बंद
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून अब धीरे-धीरे ब्रेक की ओर बढ़ रहा है। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां और झालावाड़ में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए झालावाड़ जिले में सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 8-9 सितंबर से मानसून की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले करीब एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। यानी जिन इलाकों में पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.