नई दिल्ली, जून 6 -- राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों ने जून की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज बदल दिया है। राज्य के कई जिलों में हुई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं रहेगा। विभाग ने 8 जून से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में फिर से गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। पिछले दो दिनों के दौरान बांसवाड़ा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में बारिश के साथ ओले भी गिरे। तेज हवाओं और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की ...