नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- राजस्थान में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जयपुर, बीकानेर, चूरू समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में धूलभरी आंधी के साथ घने बादल छा गए। कई जगह बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया। बारिश और ओलावृष्टि के बाद रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को अचानक ठंड का अहसास होने लगा।शेखावाटी में 20 डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया। शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। बारिश के बाद रात में ठंड बढ़ने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मंगलवार सुबह बारां जिले के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। बारिश थमने के...