नई दिल्ली, जनवरी 29 -- राजस्थान में हालिया बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सर्दी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते कई जिलों के दिन और रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने गुरुवार को भी राज्य के 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई रही। सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई, जिससे सुबह-शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी ठंड का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पाली बुधवार को प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।कई जिलों में कोहरे का असर पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीगंगानगर, हनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.