नई दिल्ली, फरवरी 12 -- राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। राज्य के अधिकांश शहरों में दिन-रात का तापमान बढ़ने लगा है और मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के लिए साफ आसमान और हल्की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ, जिससे रात में ठंड कम महसूस होने लगी।जयपुर सहित कई शहरों में बादल छाए मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट तो आई है, लेकिन इसका असर अधिकतर शहरों में केवल दिन के शुरुआती घंटों तक सीमित रहा। वहीं, बुधवार को कई शहरों में तेज धूप रही और तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की गर्मी भी महसूस की गई। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट के अनुसार, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.