जयपुर, अप्रैल 12 -- राजस्थान में गर्मी का दौर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप रही। और आने वाले दिनों में कुछ जिलों में तापमान 40degC या फिर इसके भी पार जा सकता है। इससे कई जिलों में हीट वेव जैसी परिस्थितियां बनने की आशंका बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों बारिश और आंशिक बादल छाए रहने से गर्मी और तेज धूप से जो हल्की राहत मिल रही थी वह अगले कुछ दिन नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन दोपहर के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। ऐसे में आजमन को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- जयपुर में इलाज के नाम पर ब्लैक बिजनेस; इंजेक्शन से ठगीशनिवार को कितना था तापमान? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के मुताबिक 11 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बाड़...