नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी के खेमे में सेंध लगाने का दावा किया है। प्रदेश की पांच विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई पूर्व जनप्रतिनिधियों समेत 400 से अधिक लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस सियासी जमावड़े को कांग्रेस पंचायत चुनाव से पहले अपनी ताकत बढ़ाने के मौके के तौर पर देख रही है। कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी और लालसोट विधानसभा क्षेत्रों से आए इन लोगों के पार्टी में शामिल होने पर डोटासरा ने दावा किया कि इससे आगामी पंचायतराज चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा का स...