जयपुर, मई 14 -- राजस्थान सरकार ने हाल ही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार, कई महत्वपूर्ण विभागों और जिला स्तरीय पदों में बदलाव किया गया है। प्रमुख नियुक्तियों में पंकज ओझा को सामाजिक न्याय विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा विनीता सिंह, ज्योति चौहान और विनोद कुमार पुरोहित जैसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जिला स्तर पर भी बड़ा फेरबदल कार्मिक विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, कई विभागों में नेतृत्व में बदलाव किया गया है। जिला स्तर पर भी कई नियुक्तियों में फेरबदल किया गया है। प्रमुख बदलावों में पंकज ओझा का तबादला है। उनको पशुपालन विभाग के निदेशक पद से हटाकर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में निदेशक बनाया गया है। उनकी जग...