जयपुर, मार्च 19 -- राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 आईएएस और 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे प्रशासनिक और पुलिस महकमे में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। सबसे अहम नियुक्तियों में अर्पणा अरोड़ा को खान विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है, जबकि आलोक गुप्ता को नगरीय विकास विभाग (UDH) का ACS नियुक्त किया गया है। वहीं वरिष्ठ आईएएस अजिताभ शर्मा को रेवेन्यू बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। IAS तबादलों की प्रमुख बातें * 25 आईएएस अधिकारियों के विभागों और पदों में बदलाव * खान, नगरीय विकास और राजस्व जैसे अहम विभागों में नई नियुक्तियां * प्रशासनिक कार्यों में गति और प्रभावशीलता लाने के उद्देश्य से फ...