नई दिल्ली, मई 30 -- राजस्थान के करोड़ों उपभोक्ताओं, किसानों और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी 1 जून से प्रस्तावित पेट्रोल पंप संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (आरपीडीए) और तेल कंपनियों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे विवाद के बीच यह फैसला लिया गया है। हड़ताल टलने से प्रदेश में संभावित ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की किल्लत का खतरा फिलहाल समाप्त हो गया है।राजेंद्र राठौड़ की मध्यस्थता से बनी सहमति पेट्रोल पंप संचालकों और तेल कंपनियों के बीच बढ़ते विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष Rajendra Rathore ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। उन्होंने पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बा...