राजस्थान में फिर संत की संदिग्ध मौत; साध्वी प्रेम बाईसा के बाद महंत पारसनाथ का निधन
बाड़मेर, मार्च 13 -- पश्चिमी राजस्थान में साध्वी प्रेम बाईसा मामले के बाद एक बार फिर संत की रहस्यमयी मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस बार बाड़मेर जिले के ऐतिहासिक झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ महाराज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह उनका शव मठ परिसर में बने पानी के टांके (कुंड) में तैरता हुआ मिला। 57 वर्षीय महंत की अचानक हुई मौत से मठ के सेवकों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में शोक और चिंता का माहौल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह मठ के सेवक रोज की तरह पानी लेने के लिए टांके के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुंड के पानी में किसी व्यक्ति का शव तैर रहा है। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह झाक मठ के मठाधीश महंत पारसनाथ महाराज का शव है। यह दृश्य देखकर सेवक घबरा गए और तुरंत मठ के अन्य ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.