नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजस्थान. जहां दिन में सूरज तपाता है और रात में ठंड हड्डियों तक उतर आती है। फरवरी की आहट के बीच प्रदेश ने एक बार फिर सर्दी का असली रंग दिखा दिया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होते ही जैसे ही आसमान साफ हुआ, वैसे ही उत्तरी हवाओं ने पूरे प्रदेश में ठंड की धार तेज कर दी। हालात ये हैं कि कई जिलों में तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया, तो कहीं सुबह-सुबह कोहरे ने रफ्तार थाम दी। मंगलवार को जयपुर से लेकर शेखावाटी तक मौसम ने करवट ली। राजधानी जयपुर, सीकर, पिलानी, चूरू जैसे शहरों में सर्द हवा के असर से दिन का पारा भी 25 डिग्री के नीचे खिसक गया। शेखावाटी अंचल में तो रात की ठंड ने पुराने रिकॉर्ड की याद दिला दी यहां न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। मतलब साफ है, रजाइयां अभी लौटने वाली नहीं हैं।बादलों की ओट, धुंध की चोट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.