जयपुर, जुलाई 22 -- बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार में लौट आया है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार सुबह से झमाझम बारिश का दौर जारी है। हाड़ौती से लेकर मेवाड़ और शेखावाटी तक बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, बांधों के गेट खोलने पड़े हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 25 जुलाई तक राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। बारिश का सबसे ज्यादा असर हाड़ौती क्षेत्र में देखने को मिला। कोटा और बारां जिले में कई स्थानों पर 5 इंच से ज्यादा पानी बरसा। लगातार बारिश के कारण परवन, कालीसिंध समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी...