जयपुर, मार्च 15 -- राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में अचानक आए बदलाव ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मामूली राहत दी है। राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हुई है तो वहीं उत्तरी क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। धूलभरी हवाओं के साथ शुरू हुई हल्की बारिश ने रात के तापमान में गिरावट ला दी। विभाग ने कहा कि राज्य भर में 16 और 17 मार्च को मौसम की स्थिति काफी हद तक शुष्क रहने की उम्मीद है। 8 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में आंधी-बारिश की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के रहने वाले राजकोट एम्स के डॉक्टर ने दी जान, सुसाइड नोट में बताई वजहएक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता ह...