जयपुर, मार्च 25 -- राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं पश्चिमी और रेगिस्तानी इलाकों में बादलों की आवाजाही और धूलभरी हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।जयपुर में गर्मी का असर, पारा चढ़ा जयपुर में पिछले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं है। पहले हुई बारिश और ठंडी हवाओं के बाद अब फिर गर्मी लौटती नजर आ रही है।रेगिस्तानी जिलों में बदला मिजाज, छाए...