राजस्थान में फिर तूफानी मौसम; 60 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, ऑरेंज और येलो अलर्ट
जयपुर, जून 2 -- Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम एकबार फिर तूफानी होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 जून को पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण इस हफ्ते अलग-अलग दिन पर तूफानी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को नया विक्षोभ आने से जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के एक प्रवक्ता ने बताया कि 3 से 4 जून के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना है। इससे बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर जैसे संभागों में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इस दौरान बारिश के साथ कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन मौसमी स्थितियों के प्रभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.