राजस्थान में फ़ौजी ने अपनी ही फोटो पर माला चढ़ाई, फिर फंदे से झूला; 8 पन्नों के सुसाइड नोट में बड़े दावे
श्रीगंगानगर, अगस्त 3 -- श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में एक रिटायर्ड फौजी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 65 वर्षीय पूर्व सैनिक अमर सिंह ने पहले अपनी ही तस्वीर पर माला चढ़ाई, फिर आठ पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, उसमें मौत का समय तक दर्ज किया और आखिर में घर के बरामदे में फंदा लगाकर जान दे दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुसाइड नोट में उन्होंने तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इनमें से एक को उन्होंने पाकिस्तानी जासूस बताते हुए दावा किया कि वह उनसे भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी हासिल करना चाहता था। घटना अनूपगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 की है। रविवार दोपहर पड़ोस के लोग छत पर पहुंचे तो बरामदे में अमर सिंह का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से उनकी तस्वीर के सामने रखा आठ पन्नों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.