नई दिल्ली, मार्च 23 -- राजस्थान के शिक्षा जगत में मंगलवार यानी 24 मार्च 2026 का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। लंबे और बेचैन कर देने वाले इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश के 26 लाख से ज्यादा छात्र छात्राओं के भविष्य का फैसला होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट शाला दर्पण पोर्टल (Rajshaladarpan Portal) पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से आसानी से चेक कर सकेंगे। लेकिन इस बार का रिजल्ट आम परिणामों जैसा नहीं है, यह कई मायनों में ऐतिहासिक और छात्रों की असली काबिलियत को परखने वाला साबित होगा।राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (Rajasthan Result) 2026 यहां देखें राजस्थान बोर्ड 5वीं 2026 का रिजल्ट राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2026...