जयपुर, मार्च 20 -- प्रदेश में बढ़ती गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जलदाय विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्मियों के दौरान कहीं भी पानी की कमी की स्थिति न बने। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड अधिकारियों की मौके पर उपस्थिति अनिवार्य की गई है और केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में ही उच्च स्तर की अनुमति से अवकाश दिया जाएगा।राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने राज्य स्तर के साथ-साथ सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित कर दिए है...