राजस्थान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
नई दिल्ली, मई 19 -- राजस्थान में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार से नई दरें लागू कर दी हैं, जिसके तहत पेट्रोल करीब 94 पैसे और डीजल करीब 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार पांच दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।जयपुर समेत कई शहरों में नए रेट लागू नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं, सीमावर्ती जिलों श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पेट्रोल करीब 110.40 रुपए और डीजल लगभग 95.65 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। इन जिलों में पहले से ही ईंधन की कीमतें अधिक रहती हैं, जो अब और बढ़ गई हैं।15 मई को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.