जयपुर, मार्च 27 -- वैश्विक कच्चे तेल संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती कर आम लोगों को राहत देने का फैसला लिया है। सरकार के इस कदम से देशभर में ईंधन की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है, जिसका असर राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। सरकार के फैसले के तहत पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, यानी सीधे 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल पर लगने वाली 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले को मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में कीमतों को नियंत्रित रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है। दरअसल, ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.