जयपुर, मार्च 10 -- देशभर में होटल और रेस्टोरेंट कारोबार में टैक्स चोरी का एक ऐसा डिजिटल तरीका सामने आया है, जिसने आयकर विभाग के अधिकारियों को भी चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि कई कारोबारी 'पेटपूजा' नाम के रेस्टोरेंट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का टर्नओवर छिपा रहे थे। आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि कई प्रतिष्ठानों ने इस सॉफ्टवेयर के जरिए डबल अकाउंट सिस्टम बना रखा था, जिससे असली बिक्री और आधिकारिक रिकॉर्ड अलग-अलग रखे जा रहे थे। दरअसल, आयकर विभाग पिछले कुछ महीनों से देशभर में होटल और फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। इसी जांच के दौरान राजस्थान के अजमेर समेत कई शहरों में चल रहे रेस्टोरेंट्स पर कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में ही करीब 15 करोड़ रुपये की आय छि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.