नई दिल्ली, जनवरी 29 -- राजस्थान में इंजीनियर हर्षाधिपति के साथ मारपीट के बहुचर्चित मामले में बुधवार को बड़ी कानूनी कार्रवाई हुई। जयपुर स्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) मामलों की विशेष अदालत ने पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा सहित सात आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। अदालत के इस आदेश के साथ ही मामले की ट्रायल प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। एससी-एसटी न्यायालय के न्यायाधीश विद्यानंद शुक्ला ने इस प्रकरण में सभी सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत आरोप तय किए। जिन आरोपियों पर आरोप तय हुए हैं, उनमें पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के अलावा राकेश, भोला, सचिन, गुमान, प्रमोद और समीर शामिल हैं। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सामग्री और रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.