भिवाड़ी, जून 2 -- राजस्थान के खैरथल जिले की भिवाड़ी पुलिस अवैध स्पा स्टर के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही जिसमें सोमवार शाम करीब 5 बजे शहर के कृष्णा स्क्वायर मॉल और सेंट्रल मार्केट में छापेमारी की गई। इस दौरान 6 महिलाओं सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शहर में कई दिनों से स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। भिवाड़ी एसपी ब्रजेश उपाध्याय के निर्देशन में लगातार छापेमारी की जा रही है। रविवार को हुई पहली कार्रवाई में 27 महिलाओं और 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सोमवार को 6 महिलाओं और 2 युवकों को हिरासत में लिया गया। सोसाइटियों और किराए के कमरों पर भी नजर थान...