कोटपूतली, मार्च 21 -- राजस्थान में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटपूतली के सरुंड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ऊंट तस्करों को गिरफ्तार कर एक ट्रक से 27 ऊंट-ऊंटनियों को मुक्त कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से ऊंट भरकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान नारेड़ा की तरफ से तेज गति से एक संदिग्ध ट्रक कोटपूतली की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पहले गति बढ़ाने की कोशिश की। घेराबंदी के बाद ट्रक को रोक लिया गया।ठूंस-ठूंस कर भरे, रस्सियों से बांधे ऊंट जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.