राजस्थान में पानी - चारे का संकट; गहलोत ने सरकार को चेताया
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- राजस्थान में पंचायत चुनावों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के सामने तीन ऐसी चुनौतियां रखी हैं, जिनका असर आने वाले दिनों में गांवों से लेकर शहरों तक दिखाई दे सकता है। बांधों में पानी की आवक नहीं होना, फसलों का प्रभावित होना और चारे का पर्याप्त उत्पादन नहीं होना प्रदेश में मुश्किलें बढ़ा सकता है। गहलोत ने जल संकट, पशुधन के संरक्षण और ग्रामीण रोजगार को लेकर राज्य सरकार को अभी से तैयारी करने की सलाह दी है। सोमवार को जोधपुर दौरे पर रहे गहलोत ने जयपुर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जोधपुर में अभी से पानी की समस्या सामने आने लगी है। आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सरकार संभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.