राजस्थान में पांच कांवड़िये हुए घायल
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- पुलिस ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में कांवड़ यात्रा के साथ चल रही एक डीजे गाड़ी के बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच कांवड़िये घायल हो गए। यह घटना जोजाका गांव में शेखपुर मोड़ के पास हुई, जब हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़िये गांव में प्रवेश कर रहे थे। बिजली का तार नीचे लटका हुआ था और डीजे गाड़ी के संपर्क में आ गया। गाड़ी के ऊपर बैठे पांच कांवड़ियों को बिजली का झटका लगा, जबकि कुछ कांवड़िये खुद को बचाने के लिए गाड़ी से कूद गए। बिजली के करंट के संपर्क में आने से एक और कांवड़िया भी झुलस गया। यह भी पढ़ें- जनरेटर में फंसकर बाल समेत उखड़ी किशोरी के सिर की खाल, कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.