करौली, जुलाई 6 -- करौली जिले में सोमवार का दिन हजारों किसानों के लिए सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि दो दशक लंबे इंतजार के खत्म होने का दिन बन गया। पांचना बांध से आखिरकार 20 साल बाद पानी छोड़ा गया। जैसे ही बांध के तीन गेट खुले और गंभीरी नदी की ओर पानी बहना शुरू हुआ, वैसे ही उन किसानों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी, जो वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही कैचमेंट और कमांड एरिया के 74 गांवों के बीच पानी को लेकर चला आ रहा विवाद भी समाप्त हो गया।मंत्रियों ने खोले बांध के गेट जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री सुरेश रावत, गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम की मौजूदगी में पांचना बांध के गेट खोले गए। इस दौरान सिर्फ नदी में ही नहीं, बल्कि बांध की नहरों और गुड़ला पांचना लिफ्ट परियोजना के जरिए भी पानी की आपूर्ति शु...