नई दिल्ली, फरवरी 19 -- राजस्थान के जालोर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में खून से सने तीनों शव चारपाई पर पड़े मिले। दीवारों और आंगन में खून के छींटे फैले हुए थे। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मंगलाराम पुरोहित (40) ने पुलिस को फोन कर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.