राजस्थान में पटाखों पर सख्ती, 6 जिलों में सिर्फ 3 घंटे मिलेगी छूट
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- दिवाली पर आतिशबाजी का शौक इस बार थोड़ा संभलकर पूरा करना होगा। राजस्थान में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पटाखों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल प्रदेश के 6 जिलों में पटाखे चलाने को लेकर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। यहां पूरे त्योहार के दौरान नहीं, बल्कि केवल दो दिन ही आतिशबाजी की अनुमति होगी। वह भी सिर्फ तीन घंटे के लिए। सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक, इन छह जिलों में 6 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके बाद 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय के दौरान ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। 9 नवंबर से एक बार फिर पूरी तरह प्रतिबंध लागू हो जाएगा। यानी दिवाली पर आतिशबाजी करने वालों को तारीख और घड़ी, दोनों का हिसाब रखना होगा। इन जिलों में केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.