राजस्थान में पंचायत चुनाव फिर अटके! प्रधान-सरपंच की लॉटरी से 2 दिन पहले आया बड़ा आदेश
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे लोगों के लिए फिर इंतजार बढ़ गया है। जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के आरक्षण की लॉटरी एक बार फिर टाल दी गई है। खास बात यह है कि यह फैसला लॉटरी निकलने से महज दो दिन पहले लिया गया। 17 और 18 सितंबर को होने वाली लॉटरी के लिए तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अब फिलहाल पूरा कार्यक्रम रोक दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के बाद उन लोगों की उम्मीदों पर फिर पानी फिर गया है, जो लंबे समय से पंचायत चुनाव में अपनी सीट के आरक्षण की तस्वीर साफ होने का इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें नई तारीख का इंतजार करना होगा।दो दिन पहले क्यों रोक दी गई लॉटरी? लॉटरी स्थगित करने के पीछे विभाग ने जिला कलेक्टरों की मांग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.