राजस्थान में पंचायत चुनाव का दूसरा फेज, कहीं EVM ठप तो कहीं वोटिंग का बहिष्कार
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में 22 जिलों में मतदान जारी है। कहीं सुबह से बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं तो कहीं मतदान व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ईवीएम ठप होने और चुनाव बहिष्कार जैसी शिकायतों के बीच ग्रामीण सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। पत्नी शांति देवी और उनके दोनों बेटे चुनाव मैदान में हैं। मतदान के बीच मंत्री खर्रा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर भी पलटवार किया।22 जिलों में 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे फैसला राजस्थान में दूसरे चरण के तहत 22 जिला परिषदों के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में मतदान हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.