नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। मोहलाड़िया गांव स्थित बिछपुरी रोड पर एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिनमें एक सात वर्षीय बच्ची और तीन मजदूर शामिल हैं। देर रात तक शवों को नीमराना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।प्लास्टिक फैक्ट्री तक फैली लपटें मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में पुराने परफ्यूम की बोतलें और अन्य ज्वलनशील कबाड़ रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई। इसी परिसर में एक प्लास्टिक ग्रेन्यूल फैक्ट्री भी संचालित होती है, जहां तक आग की लपटें पहुंच गईं। आग के दौरान फैक्ट्री में धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे इलाके में दहशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.