अलवर, नवम्बर 9 -- राजस्थान के अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां जयपुर रोड स्थित क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के ने अपने पिता पर हमला करते हुए उनकी नाक और प्राइवेट पार्ट पर दांत से काट लिया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले अलवर क्षेत्र में एक मंदिर में भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उक्त मूर्ति एक नाबालिग ने तोड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब उसी नाबालिग ने बीती देर शाम अपने पिता पर ही बर्बर हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे में पिछले कुछ समय से 'ऊपरी चक्कर' होने की बात कही जा रही थी। देर र...