राजस्थान में नवंबर में भी गर्मी का सितम, लगातार दूसरे दिन 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- राजस्थान में नवंबर का महीना चल रहा है, लेकिन मौसम के तेवर देखकर सर्दी का अहसास नहीं हो रहा। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। हालात ये हैं कि प्रदेश में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। खास बात यह है कि अब केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी गर्म होने लगी हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी लोगों को तेज सर्दी का इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। इस दौरान कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.