नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- राजस्थान की प्रशासनिक मशीनरी के लिए नया साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने नए साल की पूर्व संध्या पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) के कुल 124 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाली इन पदोन्नतियों में 61 IAS, 40 IPS और 23 IFS अधिकारियों के नाम शामिल हैं। IAS संवर्ग: 4 अधिकारी बने ACS, जितेंद्र सोनी समेत 11 को सुपर टाइम स्केल राजस्थान कैडर के प्रशासनिक ढांचे में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। IAS अजिताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव को पदोन्नत कर अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर तैनात किया गया है। इन वरिष्ठ अधिकारियों को 'अबाउट सुपर टाइम स्...