राजस्थान में दो दिन बारिश का अलर्ट, फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रेगिस्तान में गर्मी
नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- राजस्थान में मौसम अब करवट लेने की तैयारी में है। नवंबर के करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी जहां रेगिस्तानी जिलों में दिन के समय गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शेखावाटी में रातें ठिठुराने लगी हैं। अब मौसम विभाग ने 14 और 15 नवंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा और 16 नवंबर से सर्दी जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और बादलों का दौर गुजरने के बाद प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। यानी अभी तक जो लोग रात में हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं, उन्हें आने वाले दिनों में गर्म कपड़े निकालने पड़ सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.