नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं रात के तापमान में गिरावट से कई इलाकों में गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिलानी (झुंझुनूं) में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, चूरू और श्रीगंगानगर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक ज्यादा रहा।पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय तेज गर्मी रविवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, चूरू में 40.2, बीकानेर में 40.1, जैसलमेर में 39.7 और बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में पारा 38.7 डिग्री, टोंक में 38.6, चित्तौड़गढ़ और अलवर में 38.2 तथा फलोदी में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी ...