नई दिल्ली, फरवरी 6 -- राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि सुबह और शाम को अब भी सर्दी का असर बना हुआ है। इस दोहरे मौसम के कारण लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात-सुबह ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। बारिश या किसी बड़े मौसमीय सिस्टम के सक्रिय होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है।पिछले 24 घंटों में ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.