उदयपुर, मई 9 -- देश के लोग एक तरफ भारत को विकसित बनाने की बातें करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इसी देश में ऐसे लोग भी हैं, जो अभी भी सदियों पुरानी सोच से आगे नहीं आ पा रहे हैं, और किसी को घोड़ी पर बैठा देखकर उनके अंदर छुपी हुई घटिया मानसिकता बाहर आ जाती है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के उदयपुर जिले में सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन का घोड़ी पर बैठना कुछ लोगों को नागवार गुजर गया और उन्होंने ना केवल उसे घोड़ी से उतरने पर मजबूर कर दिया, बल्कि उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। यह मामला जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव का है। पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को पूजा मेघवाल की शादी के तहत बिंदौली निकाली जा रही थी। इस दौरान दुल्हन पूजा मेघवाल घोड़ी पर सवार थीं। आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें घोड़ी से उतरने के लिए मजबूर किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.