राजस्थान में तोड़ी जा रहीं मस्जिदें-दरगाहें? गहलोत-ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना
बीकानेर, जून 21 -- राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में मस्जिदों और दरगाहों समेत मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई एक समुदाय को निशाना बनाकर की जा रही है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में तोड़ी जा रहीं मस्जिदें- ओवैसी ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दावा किया कि बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर में कई मस्जिदों और दरगाहों को ध्वस्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर कार्रवाई कर रहा है, जबकि इन इलाकों का किसी भी आतंकी या राष्ट्रविरोधी गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहा है। ओवैसी ने आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.