नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजस्थान के बाड़मेर जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के बांटा-गुड़ामालानी रोड पर रामदेव जी मंदिर के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। रॉन्ग साइड से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे युवक, उसके चाचा और उसकी बहन के ससुर को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों उछलकर सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरे। जिस बाइक के पास तीनों खड़े थे, वह भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे जाकर रुक गई, लेकिन धमाके की आवाज सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो स्कॉर्पियो सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे में युवक भंवरल...