राजस्थान में तेज आंधी बनी काल, जैसलमेर में दीवार गिरने से कलाकार की मौत, बाड़मेर में 3 घायल
नई दिल्ली, जून 2 -- राजस्थान में जून की शुरुआत मौसम के बड़े बदलाव के साथ हुई है। भीषण गर्मी से झुलस रहे प्रदेश को जहां बारिश और तेज हवाओं ने राहत दी है, वहीं कई जगह यह मौसम जानलेवा भी साबित हुआ। जैसलमेर में आंधी के दौरान रिसोर्ट की दीवार गिरने से एक लोक कलाकार की मौत हो गई, जबकि बाड़मेर में मकान ढहने और लोहे की एंगल गिरने से तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का यह दौर 5 जून तक जारी रह सकता है। प्रदेश में मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर फलोदी रहा, जहां अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.