राजस्थान में डिलीवरी के दौरान लगने वाले ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर रोक, जांच में फेल हुआ बैच
नई दिल्ली, मई 25 -- राजस्थान में प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं को लगाए जाने वाले एक महत्वपूर्ण इंजेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। राज्य के ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए ऑक्सीटोसिन आधारित एक इंजेक्शन के विशेष बैच की बिक्री और उपयोग बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि जांच में इंजेक्शन तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। राजस्थान ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार, अमृतसर (पंजाब) स्थित मैसर्स जैक्सन लेबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित TOCIN (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5 ml) का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। लैब रिपोर्ट में पाया गया कि इंजेक्शन में मौजूद ऑक्सीटोसिन कंपोनेंट निर्धारित मात्रा से कम था। ऐसे में संबंधित बैच को "नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी" मानते हुए उसके वितरण और उपयोग पर रोक लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.