अजमेर, मार्च 30 -- राजस्थान के ब्यावर जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस वारदात को लूट के इरादे से की गई हत्या मान रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।घर में अकेले थे दंपती, बेटे के बाहर होने का उठाया फायदा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 68 वर्षीय विनोद कुमार शर्मा और उनकी 65 वर्षीय पत्नी पूर्णिमा शर्मा के रूप में हुई है। दोनों सेवानिवृत्त शिक्षक थे और घटना के समय घर में अकेले थे। उनका बेटा, जो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, काम के सिलसिले में गुरुग्राम में रहता है और घटना के वक्त शहर से बाहर था। आशंका जताई जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.