जयपुर, मार्च 6 -- राजस्थान से एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं जहां अपने पति के साथ यात्रा कर रही महिला ट्रेन के वॉशरूम में मृत पाई गईं। वह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान क पत्नी ऊषा चौहान थीं। वह पति के साथ काचीगुडा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। काफी देर तक जब वह वॉशरूम से बाहर नहीं आईं, तो आखिर में जावरा स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जज राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी जोधपुर से निंबाहेड़ा लौट रहे थे। एक साथ यात्रा करने के बावजूद, वे अलग-अलग कोच में बैठे थे। ट्रेन के निंबाहेड़ा पहुंचने से कुछ समय पहले, ऊषा चौहान ने अपने पति को फोन करके बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची, तो जज साहब प्लेटफॉर्म पर उतरकर अपन...